उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

शांतिपुरी में झोड़ा चांचरी के साथ हुआ आंठू पर्व का आगाज

खबर शेयर करें -

कुमाऊं के पारंपरिक मां नंदा सुनंदा की सानदार झांकी एवं झोड़ा चांचरी नृत्य के साथ शांतिपुरी क्षेत्र में आंठू पर्व का सानदार आगाज शुरू हो गया है। नंदा अष्टमी पर्व के शुभारंभ पर क्षेत्र के ग्राम शांतिपुरी नंबर एक, शांतिपुरी नंबर दो भरतपुर, प्रेमनगर, जयग्राम, ढांकानी व जवाहरनगर में जगह-जगह मां नंदा सुनंदा की आर्कशक झांकी के साथ पूजा अनुष्ठान, र्कीतन-भजन एवं पारंपरिक झोड़ा चांचरी नृत्य के शुरू हो गये हैं।

ग्राम शांतिपुरी नंबर एक में शांति चौहान के नेतृत्व में आंठू पर्व का भभ्य आयोजन किया गया। जहां लोग दिन भर हुड़के की थाप पर थिरके और मां नंदा की पारंपरिक विधिविधान से झांकी निकाल कर पूजा अर्चना की।

इस दौरान पूर्व सैनिक प्रेम सिंह चौहान, शांति चौहान, पूर्व प्रधान देवकी चौहान, हंसी तिवारी, बसंती चौहान, शिया तिवारी, जानकी लोहनी, रेखा उपाध्याय, गंगा देवी, कुसुम पंत, गीता जोशी, गुलाब सिंह बसेड़ा, रमेश ठठोला, हरीश ठठोला, नंदन सिंह चौहान, किसन सिंह चौहान, श्यामसिंह बिष्ट, दर्वन सिंह बिष्ट, कैप्टन कल्याण सिंह रौतेला, चित्रा तिवारी, राधा देवी, रुचि जोशी, विनीत पांडे आदि मौजूद रहे।