उत्तराखण्ड

शांतिपुरी में पूर्व सीएम पॅ० नारायण दत्त तिवारी का 99वां जन्मदिन मनाया

खबर शेयर करें -

बुधवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद शर्मा के शांतिपुरी स्थित कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पर्वत पुत्र के नाम से सुप्रसिद्ध पॅ० नारायण दत्त तिवारी का 99वां जन्मदिन पॅ० तिवारी के पुराने साथी पॅ० बंशीधर जोशी की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने पॅ० नारायण दत्त तिवारी के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने उन्हें विकास पुरूष, कुशल राजनीतिज्ञ एवं उत्तराखण्ड के राष्ट्रपिता के रूप में याद किया। उन्होंने कांग्रेस जनों व कार्याकर्ताओं से पॅ० तिवारी के जीवन से प्रेणा लेकर समाज हित में कार्य करने की अपील की। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डा. गणेश उपाध्याय ने पॅ० तिवारी को युवाओं के हित चिन्तक तो पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट में उन्हें उत्तराखण्ड में उद्योग नगरी की नीव रखने वाला बताया। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री महिपाल सिंह बोरा, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिशन सिंह कोरंगा, प्रकाश सिंह बोरा, खीमानंद त्रिपाठी, गुडू पाण्डे, सुभाष जोशी, ग्रीश पाठक, दामोदर जोशी, पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोरंगा, युवक मंगल दल अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।