उत्तराखण्ड

लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण पर जताई खुशी  

खबर शेयर करें -

गुरूवार को ग्राम जवाहरनगर में प्रधान दीपा कांडपाल के नेतृत्व में गांव की महिलाओं ने लोकसभा में 33% महिला आरक्षण पास करने पर केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।  प्रधानसंघ अध्यक्ष दीपा ललित काण्डपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। काण्डपाल ने कहा महिला आरक्षण का इस्तेमाल महिलाओं के उत्थान के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान समाज महिला आरक्षण का गलत उपयोग न करें। जिस प्रकार पंचायत में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण होने के बाद भी पुरुषों का ही वर्चस्व है। ऐसा महिला आरक्षण बिल पारित होने के बाद ना हो यदि कोई सीट अगर महिला आरक्षित होती है तो उस पर प्रभावशाली लोगों को प्राथमिकता ना देकर वास्तविक पात्र महिला को मौका मिलना चाहिए। आभार व्यक्त करने वालों में प्रधान जवाहरनगर दीपा ललित काण्डपाल, माया अधिकारी, अनीता मेहरा, गीता बिष्ट, दीपा बिष्ट, कलावती, जानकी कोरंगा, मंजू, किरण, पूजा, सावित्री, दीपा, शीला आदि महिलाएं थी।