उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

नगला गोलगेट में हुआ शौर्य जागरण यात्रा का भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

रविवार देर शाम 7:30 बजे को प्रदेश भर में 19 सितंबर को बद्रीनाथ से जारी बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा नगला गोलगेट पहुंची। जहां यात्रा का स्थानीय ग्रामीण एवं पंतनगर नगर मंडल के हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रखंड पंतनगर के अध्यक्ष त्रिलोकी शंकर व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चतुर्वेदी ने राष्ट्र एवं सनातन की रक्षा के लिए युवाओं से संगठित रहने का आह्वान किया।

यात्रा का स्वागत करने वालों में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला समरसता प्रमुख राजेंद्र भट्ट, दुर्गा वाहिनी की प्रातः संयोजिका प्रिया सिंह, जिला संयोजक नेहा सिंह, प्रांत समरसता प्रमुख ईश्वर पाल सिंह चौहान, जिला मंत्री राजेंद्र मेहरा, पंतनगर नगर मंत्री सुरेश जैन, मंत्री हरेंद्र सिंह, सत्संग प्रमुख राजेश कुमार, विद्यार्थी प्रमुख पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।