उत्तराखण्ड

विकसित भारत संकल्प यात्रा में बताई सरकार की योजनाएं

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी नंबर दो पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम प्रधान चंद्रकला विशन सिंह कोरंगा की अध्यक्षता में भारत सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के माध्यम से स्थानीय किसानों, पशुपालकों, महिला समूहों एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों को भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की तमाम सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किच्छा मंडी समिति अध्यक्ष कॉम्प्लेंद्र सेमवाल ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कर क्षेत्र वासियों को भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की दर्जनों लाभकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मंडी अध्यक्ष सेमवाल ने स्थानीय लोगों को क्षेत्र में मंडी समिति के माध्यम से किया जा रहे विकास कार्य गिनाए और साथ ही उन्होंने भारत सरकार और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए किसानों, पशुपालकों एवं महिला समूहों से जागरूक रहने की अपील की। विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ प्रभारी व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी उधमसिंहनगर डॉ० एस बी पांडे ने क्षेत्र वासियों को सरकार द्वारा जारी विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित बैंकों से भारत सरकार के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आसान प्रक्रिया के तहत जरूरतमंदों की अधिक से अधिक मदद करने की अपील की। कार्यक्रम में मेरी जुबानी मेरी कहानी कार्यक्रम के तहत महिला समूह के लाभार्थियों, प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों तथा उज्जवला एवं एनआरएचएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार से मिलने वाली लाभकारी योजनाओं की प्राप्ति की प्रक्रिया एवं महिला सशक्तिकरण में उसके महत्व को मौखिक रूप से उजागर कर भारत सरकार की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा, खुशाल सिंह कोरंगा, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा, धीरेंद्र कुमार पंत सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी राम सिंह मेहता, दिनेश चंद्र गुरुरानी, महिला समूह की अध्यक्ष कविता तिवारी, दीपा दानू, पशु चिकित्सा अधिकारी किच्छा मृगेश चौधरी, डॉक्टर आलोक जोशी, सुमित वर्मा, शिव दत्त पाण्डे, आशा दीपा कोरंगा, हेमा जोशी, कमला देवी, गीता देवी मौजूद रहे।