उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

बाघ के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत 

खबर शेयर करें -

पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के गुणिया गांव में खेत में घास काटने गई महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। जिससे बाद उस महिला कि मौत हो गई। वहीं महिला का शव झाडि़यों में अटका था, शव को देर रात निकाल लिया गया। घटना नैनीडांडा के हल्दूखाल क्षेत्र के पास गुणिया गांव में खेतों से सटे जंगल है। यह क्षेत्र गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के अंतर्गत आता है। नैनीडांडा के पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख संजय गौड़ ने बताया कि यह क्षेत्र केटीआर के जंगलों से सटा बाघ प्रभावित क्षेत्र हैं। मंगलवार को गांव की बिगारी देवी उम्र 46 वर्ष पत्नी स्व: सुरजीत सिंह दिन में गांव से करीब आधा किमी दूर खेतों में घास काटने गई थी लेकिन शाम तक नहीं लौटी। तो परिजनों व ग्रामीणों ने देर शाम तक घर न पहुंचने पर उसकी खोजबीन शुरू किया। तभी सामने झाड़ियों में महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्पप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि अंधेरा होने के बावजूद महिला का शव झाडि़यों से देर रात निकाल लिया गया। वहीं लैंसडौन में एक सैनिक ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था कि दुर्गा मंदिर के पास गुलदार ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। घायल सैनिक का सैनिक मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा है।