उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

शांतिपुरी के नवनिर्मित मंदिरों में हुई प्राण प्रतिष्ठा

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी के नवनिर्मित मंदिरों में हुई प्राण प्रतिष्ठा शांतिपुरी नंबर दो ढांकानी स्थित मां नंदादेवी व ग्राम देवताओं के नव निर्मित मंदिरों की ग्रामवासियों ने सोमवार को विधिवत प्राणप्रतिष्ठा कर भण्डारे का आयोजन किया। मंदिर के प्रधान पुजारी नारायण सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पं० ललित मोहन जोशी ने श्री गणेश पूजन, पंचदेव पूजन एवं देव आहवान के साथ ही शक्तियों की नवनिर्मित मंदिरों में प्राणप्रतिष्ठा करवाई।

जिसके बाद मंदिर में सामूहिक हवन-यज्ञ तथा महाआरती में ईष्ट देवों का अवतरण हुआ। जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने घर परिवार एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए भग्वान से प्रार्थना की। इस दौरान भण्डारे का ओयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों देव भक्तों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में हरपाल सिंह कोरंगा, पोखर सिंह कोरंगा, गुलाब सिंह मेहता, हुकम सिंह कोरंगा, पूर्व जिलापंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, तारासिंह कोरंगा, रौकी टाकुली, इन्दर मेहता, पूर्व प्रधान दीपा कोरंगा, पूर्व प्रधान लक्षमी कोरंगा, कोषाध्यक्ष लालसिंह टाकुली, हयात सिंह कोरंगा, उमेद सिंह कोरंगा, ललित कोरंगा, महेश कोरंगा समेत सैकड़ों देवभक्त मौजूद रहे।