उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

शांतिपुरी गेट सिंचाई नहर में मिला ठेका कर्मी का शव

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी पाकेनाला निवासी ठेका कर्मी का शव सिंचाई नहर में मिला है। जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने बगैर पुलिस को सूचित किये अंतिम संस्कार कर दिया है। बीते गुरुवार को शांतिपुरी के पाकेनाला निवासी पंतनगर डेरी फार्म का ठेका कर्मी 45 वर्षीय राकेश पुत्र महादेव देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों की खोजबीन के दौरान उसका शव शुक्रवार को पास के सिंचाई नहर से प्राप्त हुआ। देर शाम मृतक का स्थानिक ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं।