Uncategorized

शांतिपुरी नंबर एक में झील में तब्दील हुई सड़कें, ग्रामीण परेशान

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी नंबर एक में गांव की मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण झील में तब्दील हो गई है। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य सड़क पर भारी भरकम गड्ढे बने हुए हैं। जो बीते दिनों हुई भारी बारिश से झील में तब्दील हो गए हैं। आलम यह है कि स्कूली बच्चों, बीमार, तीमारदार एवं ड्यूटी आने जाने वाले लोगों को घर से बाहर आने जाने में भारी फजीहत उठानी पड़ रही है।

ग्राम प्रधान विमला जोशी का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरमत के लिए कई बार शासन प्रशासन एवं स्थानीय विधायक को लिखित रूप से मांग करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पहले से सड़क में भारी भरकम गड्ढे बने हुए थे। जोकि बीते दिनों हुई भारी बारिश से यहां तीन से चार स्थानों पर वह गड्ढे झील में तब्दील हो गए। जिससे यह समस्या और भी बत्तर हो गई है। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद जोशी, दीवान सिंह थापा, चंद्र मोहन जोशी, केशव पखवाल, नवीन चंद, प्रेम सिंह चौहान, कमल ठठोला, सौरभ पांडा, विजेंद्र जोशी, पूर्व सैनिक कमलेश जोशी आदि ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द ग्रामीणों की इस समस्या का संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।