उत्तराखण्डखेल/मनोरंजन

सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शातिंपुरी में वार्षिक खेल कूद संपन्न

खबर शेयर करें -

सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सत्संग आश्रम जवाहरनगर शांतिपुरी में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरन के साथ समापन हुआ। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष 2023 से 2024 में कक्षावार और सदनों के मध्य हैंडबॉल, बास्केटबॉल, 100 मी० व 50 मी० दौड़, कबड्डी, वालीबाल, स्पून रेस, रस्साकूद आदि प्रतियोगिताएं हुई। खेल उत्सव में बालक सीनियर बास्केटबॉल में सलिल सदन प्रथम, पृथ्वी सदन द्वितीय, अग्नि सदन तृतीय और बालिका वर्ग में पृथ्वी सदन प्रथम, सलिल सदन द्वितीय, व्योम सदन तृतीय रहे।

सीनियर वर्ग में कक्षा 11 से 12 बालक 100 मीटर दौड़ में कविनाथ गोस्वामी कक्षा 11 से और  बालिका 100 मीटर दौड़ में प्रिया दानू कक्षा 12 प्रथम रही। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रमोद बोरा ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि खेल हमारे शारीरिक-मानसिक विकास के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितनी की शिक्षा, इसलिए आप सभी को  खेलों को भी महत्व देना  आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रबंधक विद्यालय प्रमोद वर्मा, शैक्षिक निर्देशक उमेश सिंह बोरा, प्रधानाचार्य बृजमोहन कुनियाल ने बच्चों को प्रशास्त पत्र व मेडल प्रदान किये।

इस अवसर पर प्रबंधक प्रमोद वर्मा, शिक्षण निदेशक उमेश सिंह बोरा प्रधानाचार्य बृजमोहन कुनियाल खेल प्रशिक्षक कुशाल सिंह कोरंगा, महेंद्र सिंह बिष्ट, मनीष पांडे, रानी, गीता अधिकारी, दीक्षा चंद, योगिता कोरंगा, सावित्री रौतेला, जेम्स शाह, राजेंद्र मेर, आशा कार्की, भारती सूठा, सुमिगा घोष और सभी विद्यार्थी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।