उत्तराखण्ड

शांतिपुरी भाजपा ने नये पदाधिकारियों का किया स्वागत

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो जिला कार्यकारिणी में शामिल नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजयुमो पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने भाजपा जिला युवा मोर्चा में सदस्य चुने जाने पर पूर्व मंडल मंत्री विजेंद्र जोशी, सुभाष जोशी, हेमंत पाठक और आशीष कोरंगा का फूल मालाओं एवं मिष्ठान वितरण कर जोरदार स्वागत किया।

भाजपा सैनिक मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक कैप्टन देवेंद्र सिंह कोरंगा ने कहा कि पार्टी के कर्मठ युवा कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर क्षेत्र के समूचे युवाओं में उत्साह का माहौल है। जिसका गुणात्मक लाभ आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा ने नवनियुक्त भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने युवाओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए घर-घर जनसंपर्क बढ़ाने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक ले जाने की अपील की।

तो वही नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी सदस्य विजेंद्र जोशी ने प्रदेश एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त किया।  स्वागत कार्यक्रम में बालाजी भक्त नवीन टाकुली, खुशाल सिंह कोरंगा, सेवानिवृत्त कैप्टन देवेंद्र सिंह कोरंगा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित, दीवान सिंह देउपा, मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा, जगदीश कांडपाल, कमलेश जोशी, बच्ची सिंह बिष्ट, प्रमोद बोरा, देवेंद्र रौतेला, कुंदन सिंह दानू, हेमंत दानू, भोलादत्त पांडे, नंदन सिंह दानू आदि मौजूद रहे।