उत्तराखण्ड
शांतिपुरी में धूमधाम से माना रक्षाबंधन
![](https://dainiknews24.in/wp-content/uploads/2023/09/FB_IMG_1693480132533.jpg)
गुरुवार को समूचे शांतिपुरी क्षेत्र में रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा बांध कर उन्हें आजीवन रक्षा का वचन दिया। तो वही भाइयों ने बहनों को तरह-तरह के उपहार एवं मिष्ठान देकर उनका स्वागत किया। क्षेत्र के ग्राम शांतिपुरी नंबर 1,2,3,4,5, आनंदपुर, भरतपुर, प्रेम नगर, जवाहरनगर, शांतिनगर, गांधीनगर,
![](https://dainiknews24.in/wp-content/uploads/2023/09/FB_IMG_1693473189618.jpg)
17 एकड़, तिकोनिया, शिवपुरी नंबर 6, जयग्राम, सत्संग आश्रम, नगला, गोलगेट, शीशम भुजिया, ढाकानी, हल्दुधार, डाम आदि में रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में दूर-दूर से पहुंची बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। बदले में भाइयों ने बहनों को तरह-तरह के उपहार दिए।
![](https://dainiknews24.in/wp-content/uploads/2023/09/1spr01p.jpg)
![](https://dainiknews24.in/wp-content/uploads/2023/09/FB_IMG_1693476503643.jpg)
![](https://dainiknews24.in/wp-content/uploads/2023/09/1693479946018.jpg)
![](https://dainiknews24.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230831-WA0221.jpg)