उत्तराखण्ड

शातिंपुरी के सेवानिवृत शिक्षक 90 वर्षीय देवी दत्त पाण्डे का निधन

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी नंबर एक निवासी उत्तराखण्ड क्रांतिदल के जिला अध्यक्ष मोहन चंद्र पाण्डे के पिता सेवानिवृत शिक्षक 90 वर्षीय देवी दत्त पाण्डे का बीते शनिवार रात शांतिपुरी नंबर एक स्थित आवास पर निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार प्रात: रानीबाग के चित्रशिला घाट पर उनकी चिता को बड़े बेटे उक्रांद जिला अध्यक्ष मोहन चंद्र पाण्डे व छोटे बेटे हेमंत पाण्डे ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर प्रधान विमला कैलाश जोशी, सैनिक संगठन अध्यक्ष सेवानिवृत सु० दिग्मबर प्रसाद जोशी, कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह अस्गोला, जीवन सिंह नेगी, जिला मीडिया प्रभारी भानूप्रताप मेहरा, पंतनगर नगर अध्यक्ष जमुना दत्त जोशी, उक्रांद की महिला जिलाध्यक्ष कान्ति भाकूनी, खटीमा जिलाध्यक्ष राम सिंह धामी, कशीपुर के जगदीश बोड़ाई व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।