उत्तराखण्ड

शांतिपुरी में तीसरी बार मिला दुर्लभ प्रजाति का रेड कोरल कुकरी सांप

खबर शेयर करें -

शान्तिपुरी नंबर एक डाम में एक दुर्लभ प्रजाति का रेड कोरल कुकरी सांप पाया गया। जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है। वन विभाग के कर्मचारी सोनू ने बताया कि इस दुर्लभ प्रजाति रेड कोरल कुकरी सांप को अब तक शांतिपुरी क्षेत्र में तीसरी बार देखा गया है। शान्तिपुरी नंबर एक डाम सतेन्द्र कार्की के पोल्ट्री फार्म के पास में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप दिखाई दिया। मौके पर ग्रामीण ने दुर्लभ प्रजाति का लाल रंग का सांप को देखकर इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारी सोनू कार्की को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी सोनू ने सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान में छोड़ दिया। रेंजर नवीन पवार ने बताया कि यह सांप, रेड कोरल कुकरी सांप (Red Coral Kukri Snake) है, अति दुर्लभ श्रेणी में आने वाला यह एक विष रहित सांप होता है जो छोटे जीव जंतु, चूहे, मेढ़क को अपना भोजन बनाता है।