Uncategorized

शांतिपुरी रामलीला कमेटी के रौतेला अध्यक्ष, जोशी सचिव बने

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी में तीस साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से एक बार रामलीला मंचन के लिए कमेटी का गठन हुआ है। जिसमें सर्व सहमति से शांतिपुरी नंबर चार निवासी रामलीला प्रेमी गोविंद सिंह रौतेला को कमेटी का अध्यक्ष तथा शांतिपुरी नंबर एक निवासी पूर्व सैनिक कमलेश जोशी सचिव चुने गए हैं। रविवार देर शाम को पंचायत भवन परिसर शांतिपुरी नंबर 2 में आयोजित चार ग्राम सभाओं की संयुक्त बैठक में क्षेत्र में रामलीला की शुरुआत कराए जाने पर सहमति जताई गई।

श्री रामलीला के सफल आयोजन हेतु कमेटियों का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से शांतिपुरी नंबर चार निवासी पूर्व रामलीला कलाकार गोविंद सिंह रौतेला को अध्यक्ष तथा शांतिपुरी नंबर एक निवासी पूर्व सैनिक कमलेश जोशी सर्व सहमति से सचिव चुने गए। कार्यकारिणी में चंद्र मोहन जोशी उपाध्यक्ष, हुकम सिंह कार्की उपाध्यक्ष, प्रताप सिंह कोरंगा संयुक्त सचिव व भुवन चंद्र बुधानी कोषाध्यक्ष तथा भुवन चंद्र पांडे डायरेक्टर चुने गए।

कार्यकारिणी में शेखर त्रिपाठी, दिगंबर प्रसाद जोशी, प्रताप सिंह राणा, डॉक्टर गणेश उपाध्याय, जगतपाल, भोला दत्त पांडे, बाले सिंह कोरंगा, त्रिलोक सिंह रावत, पीतांबर चंदोला व बहादुर सिंह कोरंगा संरक्षक बनाए गए। कार्यकारिणी में तारा सिंह कोरंगा, जगदीश कांडपाल, खीमानंद त्रिपाठी, इंदर सिंह मेहता, बिशन सिंह कोरंगा, दीपक तिवारी, कैलाश जोशी, गणेश पांडे, किशन सिंह मेहता, नारायण सिंह कोरंगा, दीवान थापा, पूरन चौहान, विजेंद्र जोशी, विनोद कोरंगा, मनीष, सौरभ पांडा, सोनू कार्की आदि सक्रिय सदस्य बनाए।