Uncategorized

शांतिपुरी से ड्यूटी के लिए निकली सिडकुलकर्मी युवती लापता 

खबर शेयर करें -

घर से सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी करने गई शांतिपुरी नंबर दो निवासी युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती के पिता ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है। युवती के पिता ने तहरीर में बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री सिडकुल की एक फैक्ट्री में पांच साल से कार्यरत है। बताया कि बुधवार सुबह उसकी पुत्री घर से पीले रंग की कुर्ती और सफेद रंग का सलवार पहनकर फैक्ट्री के लिए निकली थी। जिसे उसके पिता ने उसके सहकर्मी के घर तक छोड़ा था, जहां से उसने मुझे वापस घर जाने के लिए कहा। बताया कि प्रतिदिन वह इसी प्रकार अपनी पुत्री को उसके सहकर्मी के घर तक छोड़ने जाता था। बुधवार देर रात तक उसकी पुत्री घर नहीं लौटी, तो उसने पहले उसके मोबाइल पर संपर्क किया, तो वह बंद था। काफी देर तक फोन पर पुत्री से संपर्क नहीं होने पर उन्हें किसी अप्रिय घटना की आशंका हुई। तो वह उसके सहकर्मी से जानकारी लेने उसके घर गए। जहां उसने बताया कि वह ओवरटाइम कर रही है। फिर कुछ देर बाद उसने ही बताया कि सुबह उसके छोड़ने के बाद उसकी पुत्री कंपनी की बस में नहीं बैठी। उसके बाद उसे कोई जानकारी नहीं है।