उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

शान्तिपुरी क्षेत्र में डोला आमंत्रण के साथ नंदा अष्टमी मेला शुरू।

खबर शेयर करें -

शान्तिपुरी में मंगलवार को डोला आमंत्रण के साथ पारंपरिक नंदा अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। शान्तिपुरी नंबर 2 ढाकानी स्थित मां नंदा देवी मंदिर के पुजारी पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोरंगा, प्रधानपति विशन सिंह कोरंगा, हरपाल सिंह कोरंगा, हुकम सिंह कोरंगा, शेर सिंह कोरंगा, शान्तिपुरी नंबर 4 चन्द्रपुरी स्थित मां नंदा देवी मन्दिर के पुजारी गोविंद सिंह रौतेला, डिगर सिंह मेहर, कुन्दन सिंह पांडा,

शान्तिपुरी के सत्संग आश्रम स्थित मां नंदा देवी मंदिर के पुजारी उदय सिंह कोरंगा, प्रेम सिंह कोरंगा, शीशम भुजिया स्थित मां नंदा देवी मंदिर के पुजारी भवान सिंह मेहर, पुष्कर सिंह मेहर, लक्ष्मण सिंह कोरंगा, दान सिंह कोरंगा, भगत सिंह कोरंगा, मान सिंह कोरंगा व शांतिपुरी नंबर 5 सूर्यनगर स्थित मां नंदा देवी मंदिर के पुजारी कुंवर सिंह मेहर, भीम सिंह दानू, पान सिंह रौतेला, बलवंत सिंह दानू के नेतृत्व में मां नंदा देवी के डोले का विधिवत पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ आमंत्रण किया गया।

देर रात देव दर्शन कर ग्रामीणों ने मां नंदा से क्षेत्र की सुख शांति की कामना की। शान्तिपुरी क्षेत्र के सभी स्थित मां नंदा देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और देर रात्रि तक झोड़ा चाचरी एवं कीर्तन भजन आदि के साथ मां की आराधना की गई। इस दौरान रात्र के तीन पहरों पर हुई सामूहिक आरती के साथ लोगों ने देव दर्शन किए। तो वही बड़ी संख्या में मेले में दर्शकों ने झोड़ा चाचरी का खूब लुफ्त उठाया।

इस दौरान पंडित ललित मोहन जोशी, पंडित बसंत तिवारी, पंडित नन्दाबल्लभ जोशी, पंडित लक्ष्मी दत्त तिवारी, पंडित प्रकाश चंद तिवारी, प्रधान चंद्रकला कोरंगा, प्रधान रोहित तिवारी, हयाद सिंह कोरंगा, विनोद कोरंगा, बी एस कोरंगा, खीम सिंह मेहता, कल्याण सिंह मटियानी, लाल सिंह टाकुली, देवेन्द्र सिंह कोरंगा, बिक्की कोरंगा, ललित सिंह कोरंगा, पंकज कोरंगा, पुष्कर कोरंगा, धर्मेन्द्र कोरंगा, लक्ष्मण कोरंगा, चन्दन कोरंगा, दुर्गा सिंह कोरंगा, गोबिंद सिंह कोरंगा, नेत्र सिंह टाकुली, नारायण सिंह कोरंगा, दिपू रौतेला, प्रकाश कोरंगा, शेर सिंह रौतेला, प्रताप सिंह रौतेला, बिरेंद्र सिंह कोरंगा, भगत कोरंगा, देव सिंह कोरंगा, प्रदीप कोरंगा, प्रेम सिंह कोरंगा, धाम सिंह कोरंगा, खुशाल सिंह कोरंगा, राम सिंह कोरंगा, नैन सिंह कोरंगा, लक्ष्मण सिंह कोरंगा, महेंद्र सिंह कोरंगा, भगत सिंह कोरंगा, जोध सिंह कोरंगा, दीवान सिंह कोरंगा, आन सिंह कोरंगा, सुरेंद्र सिंह कोरंगा, केदार सिंह कोरंगा, श्याम सिंह कोरंगा, भुपेंद्र सिंह कोरंगा, बलवंत सिंह कोरंगा, तारा दानू, गोपाल सिंह कोरंगा, चन्दन सिंह मेहता, भवान सिंह कोरंगा, बबलू कोरंगा, बिक्रम सिंह मेहता, आकाश मेहता, दीपक मेहता, दुर्गा सिंह दानू, दुर्गा सिंह मेहता, कुशल सिंह मेहता, हर सिंह मेहता, दीपक देव, दीवान सिंह मेहता, पूर्व प्रधान लक्ष्मी कोरंगा, मालती देवी, धनूली देवी, पानूली देवी, खीमूली देवी, चम्पा देवी, शांति देवी, रमा देवी, कस्तूरा देवी, दानूली देवी, मोहनी देवी, भागीरथी देवी, दुर्गा देवी, हेमा कोरंगा, विमला मेहरा, चम्पा कोरंगा, नीलाम कोरंगा, नरायणी देवी, उमेदी कोरंगा, गीता कोरंगा, इन्द्रा कोरंगा, गोविंद देवी, सुमती देवी, मोहनी देवी, नन्दी देवी आदि हजारों में श्रद्धालु मौजूद थे।