उत्तराखण्ड

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर शांतिपुरी में मिष्ठान वितरण

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। रविवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी ललित कांडपाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिपुरी नंबर दो मुख्य बाजार में मिष्ठान वितरण किया और परस्पर एक दूसरे को तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत की बधाई दी। राज्य आंदोलनकारी ललित कांडपाल ने तीन राज्यों में मिली जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी की जनता के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजनाएं एवं उसके त्वरित गति से चलाए जा रहे विकास कार्यों का परिणाम बताया। कार्यक्रम को जिला मंत्री एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह खाती वह मंडल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा ने संबोधित कर क्षेत्र वासियों को भारतीय जनता पार्टी के तीन राज्यों में मिली प्रचंड बहुमत की बधाई दी उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी को मिली या सफलता लोकसभा में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने का संकेत दे रही है। इस दौरान कुंवर सिंह रौतेला सुरेश मिश्रा प्रमोद बोरा पूरन सिंह कोरंगा पप्पू डियाराकोटी, बाबू भाई, रमेश चंद्र पाठक, इंदर सिंह मेहता, भूपेश बिष्ट समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद है।