उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

तुर्कागौरी में डाॅ० उपाध्याय ने किया रामलीला का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

 बीते शनिवार देर रात को ग्राम तुर्कागौरी में रामलीला कमेटी गोकुलनगर, तुर्कागोरी में रामलीला का शुभारंभ डॉ० गणेश उपाध्याय प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि आज हम सब लोगों को भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम, लक्ष्मण, भरत, सीता, शत्रुघन व हनुमान के पात्रों का अनुकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल 10 दिन आकर रामलीला देखना हमारा मकसद नहीं होना चाहिए। क्योंकि भगवान राम ने जब से पैदा हुए तब से लगातार राज्य व समाज की उन्नति के लिए के लिए हमेशा परेशानियों का सामना करते हुए आगे बढ़ कर एक राम राज्य की परिकलपना को पूर्ण किया। इस दौरान नारद मोह व विश्व मोहनी विवाह का  सटीक चित्रण किया गया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष दीपक यादव, अजय राय, अंकुश यादव, प्रवेश गंगवार, प्रमोद वर्मा ,ओम प्रकाश यादव, नीतू प्रसाद, राजू श्रीवास्तव, पंकज शर्मा व उत्तराखण्ड किसान कांग्रेस के महामंत्री महिपाल सिंह बोरा, मनोहर जोशी, विनोद जोशी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।