उत्तराखण्ड

शांतिपुरी में झोड़ा नृत्य व नंदा राज जांत यात्रा के साथ हुआ दानपुर महोत्सव का आगाज

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी नंबर दो सत्संग आश्रम में दानपुर हिल्स संस्था की ओर से आयोजित तराई भाबर मिलन एवं दानपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज कुमांऊली झोड़ा नृत्य एवं नंदा राजजांत यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व नेता प्रतिपक्ष याशपाल आर्या ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम को संबोधिक करते हुए पूर्व राज्यपाल कोश्यारी व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने क्षेत्रवासियों को दानपुर महोत्सव की बधाई दी।

उन्होंने लोगों से अपने पहाड़, अपनी संस्कृति, अपनी मात्रिभाषा और अपने ईष्ट देवों को कभी ना भूलने की अपील की। उन्होंने बिचला दानपुर के सामा निवासी किवी मैन सेवानिवृत प्रधानाचार्य भवान सिंह कोरंगा का उदाहरण देते हुए दानपुर से आकर तराई क्षेत्र में बसे लोगों कम से कम वर्ष में एक बार पहाड़ आने और अपने पहाड़ों में छोड़ी भूमि को फिर से आवाद करने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने दानपुर महोत्सव को पहाड़ व तराई को परस्पर आपस में जोड़ने वाला प्रेणादायी उत्सव बताया। कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें अपनी मूल संस्कृति की पहचान कराते हैं। इससे पूर्व पारंपरिक वाध्य यंत्रों व घागरा पिछोड़ा पहनी स्थानी महिलाओं ने अतिथियों का तिलक कर स्वागत किया।

शांतिपुरी दानपुर महोत्सव में अतिथियों के स्वागत के लिए पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं।

इंसेट- 1

कार्यक्रम में ये कलाकार रहे मौजूद

प्रथम बार शांतिपुरी में आयोजित दानपुर महोत्सव में जाने माने कुमांऊनी लोक गायक कुंदन सिंह कोरंगा, माया उपाध्याय, पंकज पाण्डे, ब्बलू कपकोटी, करन मेहरा, अंतरराष्ट्रीय हवीलचियर क्रिकेट कप्तान व क्षेत्री सिंगर धनसिंह कोरंगा आदि के सुरीले गीतों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।

इंसेट- 2

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक कपकोट ललित फरस्वांण, पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला, जिलापंचायत सदस्य हरीश ऐठानी, ब्लांक प्रमुख ममता जल्होत्रा, बिशन सिंह मेहरा, जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, एडबोकेट राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, किसान नेता डाॅ० गणेश उपाध्याय, पूर्व जिलापंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा काण्डपाल, प्रधान चंद्रकला कोरंगा, राज्य आंदोलनकारी ललित कांडपाल, आदि मौजूद रहे।

इंसेट- 3

पूर्व राज्यपाल कोश्यारी को किसानों व गोला संघर्ष समिति ने सोंपे ज्ञापन

शांतिपुरी में आयोजित दानपुर महोत्सव में मंच साझा कर एक दूसरे की कुशल सेम पूछते पूर्व राज्यपाल व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या

दानपुर महोत्सव के बीच महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व प्रदेश के पूर्व सीएम भगत सिंह कोरश्यारी को दीपक देव के नेतृत्व में ग्राम सूर्यनगर के दर्जनों किसानों ने जमीनों के व्यक्तिगत पट्टे जारी कर भूमिधरी अधिकार दिलाने की मांग की। तो वहीं गोला संघर्षसमिति के वैनर तले कविन्दर कोरंगा, करन कोरंगा आदि ने नेतृत्व में सैकड़ों वाहन स्वामियों ने उन्हें ज्ञापन सोंप कर गोला नदी के खनन को केवल एक व्यक्ति को ना देकर पूर्व की भांति संचालित कराने की मांग की। इस मामले में वाहन स्वामी लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट से असंतुष्ट नजर आए। वाहन  स्वामियों ने विधायक पर पूर्व की भांति गोला खुलवाने में सहयोग ना करने का आरोप लगाया।