उत्तराखण्डराजनीति

शांतिपुरी में कांग्रेसियों ने किया चुनावी रणनीति पर मंथन

खबर शेयर करें -

शांतिपुरी में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयोजित कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक का संचालन कर रहे उधमसिंहनगर जिले के पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष एवं प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आगामी सात अप्रैल को शांतिपुरी में आयोजित पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी की जनसभा को सफल बनाने की रणनीति पर सुझाव मांगे। बैठक में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों को जनता के समक्ष रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर लोगों को सरकार की बिफलता एवं झूठी घोषणाओं से आगाह करने की बात कही। प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा ने अग्नि वीर के नाम पर युवाओं से धोखाधड़ी तथा कृषि रसायनों पर लगातार हो रही मूल्य वृद्धि पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। पिछड़े एवं निर्बल वर्ग संगठन के नेता प्रेम आर्या ने कार्यकर्ताओं से भाजपा के लोक लुभावन झूठे वादों का पर्दाफाश कर जनता से वोट हासिल करने की अपील की। चुनावी बैठक में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ० गणेश उपाध्याय, नारायण सिंह बिष्ट, डॉक्टर बीडी जोशी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, विनोद कोरंगा, बिशन सिंह कोरंगा, प्रधान पति कैलाश जोशी, प्रेम आर्या, भगत सिंह कोरंगा, प्रकाश बोरा, खड़क सिंह टकुली, मनोहर जोशी, प्रभु जोशी, नारायण सिंह कोरंगा, गोविंद प्रसाद मिश्रा, कविदत पांडे, गोविंद सिंह रौतेला, हेम सिंह नेगी, जय दत्त जोशी, गिरीश चंद पाठक, देव सिंह कोरंगा, विनोद तिवारी, पूर्व प्रधान जगदीश बिष्ट, बालम सिंह कोरंगा, सुरेंद्र सिंह कार्की, भूपेश आर्या, महिपाल सिंह बोरा आदि लोग मौजूद रहे।