उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

शान्तिपुरी में धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा पर्व

खबर शेयर करें -

शातिंपुरी और आसपास के इलाकों में रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों ने रविवार को लोक पर्व छठ श्रद्धा व धार्मिक उल्लास के साथ मनाया। शान्तिपुरी क्षेत्र में छठ व्रती महिलाएं अपने-अपने घरों से निकल कर सिर पर प्रसाद की टोकरी रखे नंगे पैर व काचहिं बांस के बहंगिया.., रूनकी झुनकी बेटी मांगीला, पंडितवा दामाद हे छठी मइया… जैसे प्रसिद्ध लोकगीतों को गाते हुए छठ व्रती महिलाएं छठ घाट तक पहुंचीं।

रविवार की शाम डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने अपने पति व संतान की मंगल कामना के साथ घर की सुख समृद्धि की कामना की। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर उनकी उपासना की जाएगी। छठ पूजा पर्व दीपावली से छह दिन बाद शुरू होता है। रविवार की शाम श्रद्धालुओं ने शान्तिपुरी गेट शिवमंदिर, गोलगेट नर्मदेश्वर शिवमंदिर, नगला व आनंदपुर में बनाए गए कृत्रिम जलकुंड में खड़े होकर डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया।

श्रद्धालुओं ने फल, फूल, गन्ना, गुड़ व घी से बने ठेकुआ और चावल के आटे व गुड़ से बने भूसवा जैसे व्यंजनों के साथ पूजा-अर्चना की। यहां मीरा देवी, सुनीता देवी, गायत्री देवी, गंगा राय, मीना गुप्ता, कविता चौहान, द्रोपती देवी, शतावरी देवी, नीलम वर्मा, शोभा देवी, अनीता वर्मा, आरती देवी, पूजा वर्मा, लक्ष्मी देवी, राखी वर्मा, ममता देवी, अंजू वर्मा, प्रीति वर्मा, रेनू देवी, गरिमा सिंह, ज्योति देवी, पीहू वर्मा, नीलम वर्मा, सोनाक्षी वर्मा, संजना वर्मा, मंजू देवी, चंद्रा थापा, रजनी देवी, उषा सिंह, पूनम देवी, कलावती देवी, अनीता सिंह, पुष्पा देवी, अंजली राय, कमला देवी, लीलावती देवी, रमिता कुशवाहा, मंजू गुप्ता, इंदु देवी, आरती देवी, मनीषा राय, रागिनी कुशवाहा, स्वाति गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, धर्मेंद्र सोलंकी, सुनील रोहिल्ला, अंगद गुप्ता, अनिल शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, विनय कुशवाहा, अजीत, दीनानाथ सहानी, गुड्डू सोलंकी, अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे।

ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया

व्रती महिलाओं के साथ गोलगेट के नर्मदेश्वर शिवमंदिर पर पहुंचे बच्चों और परिवार के लोगों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस और पटाखे जलाकर आतिशबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की।