उत्तराखण्ड

खबर शेयर करें -

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने बीते सोमवार देर शाम को भाजपा मण्डल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा के शांतिपुरी नंबर दो ढांकानी स्थित आवास पर पहुंचकर अस्वस्थ चल रहीं उनकी माॅ मोतिमा देवी हाल जाना। भाजपा मण्डल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा की माॅ मोतिमा देवी पिछले एक वर्ष से अस्वस्थ चल रही हैं। करीब सात माह पूर्व इनफैक्शन होने के कारण उनके मुह की सर्जरी दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में करानी पड़ी थी। पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने मोतिमा देवी के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल में इलाज से लेकर अभी तक की स्तिथि का विस्तार से संज्ञान लिया और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मण्डल महामंत्री कोरंगा ने बताया कि उनकी मां मोतिमा देवी का इलाज अभी भी जारी है। इस दौरान कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया, पूर्व मंडी चेयरमैन दिग्विजय खाती, मोहन सिंह कोरंगा, गायत्री कोरंगा, जानकी बिष्ट, गोविंद सिंह बिष्ट, कृष्णा कोरंगा, यश कोरंगा आदि मौजूद रहे।