उत्तराखण्ड

शांतिपुरी नहर से निकाल कर अस्थाई पुल पर रेंगने लगा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

शातिंपुरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर से निकलकर मगरमच्छ अस्थाई पुल पर रेंगने लगा। रात में इस मगरमच्छ को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कार सवार शातिंपुरी नंबर चार मोहित बिष्ट ने अस्थाई पुल पर रेंगते हुए मगरमच्छ का वीडियो बना लिया। युवक ने इस वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामला थाना पंतनगर के शांतिपुरी नंबर एक अस्थाई पुल का है, जहां नहर पर बने अस्थाई पुल पर अचानक एक मगरमच्छ रेंगता हुआ दिखाई दिया। रास्ते से गुजर रहे कार सवार मोहित बिष्ट ने इस रेंगते हुए मगरमच्छ का वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह मगरमच्छ नहर से निकलकर अस्थाई पुल पर आया था।