उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

बिंदुखत्ता गांधीनगर में श्रीमद् देवी भागवत शुरू

खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता गांधीनगर द्वितीय में साप्ताहिक श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य शुभारंभ मुख्य यजमान नारायण सिंह शाह पत्नी भावना देवी के नेतृत्व में श्री गणेश पूजन, पंचदेव पूजन, इष्ट देव पूजन, भूमि पूजन एवं व्यास पूजन के साथ शुरू हुआ। शुक्रवार को कथा के प्रथम दिन व्यास पंडित श्री हंसा भाई मिश्रा ने भागवत कथा महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद् देवी भागवत कथा करने एवं सुनने मात्र से न केवल संपूर्ण वातावरण शुद्ध होता है। बल्कि मोक्ष प्राप्ति एवं मनवांछित फलों की प्राप्ति भी होती है। उन्होंने कहा कि राधा कृष्ण और मां भगवती के गुणगान करने से मनुष्य के सभी पाप एवं कष्ट स्वत ही समूल नष्ट हो जाते हैं और उन्हें अपने हर कार्य में सफलता एवं सिद्धियां प्राप्त होती हैं। इस दौरान पं० ललित मोहन देवराड़ी, नंदा वल्लभ देवराड़ी, महेश चंद जोशी, गणेश पंत, नवीन पांडे, रतन सिंह शाह नरेंद्र सिंह शाह, हरेंद्र सिंह शाह, विमला देवी, मंजू देवी, लीला देवी, शांति देवी, योगेश शाह, अशीष शाह, नेहा शाह, दक्ष शाह, गणेश शाह, दलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।