उत्तराखण्डराष्ट्रीय

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर स्कूल बांटे लडू

खबर शेयर करें -

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर शांतिपुरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी स्मारक निधि उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मिठाइयां बांटी। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा मण्डल महामंत्री तारा सिंह कोरंगा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को महान समाज सुधारक, देशभक्त व  एकात्मक  मानववाद का जनक बताया। उन्होंने कहा पंडित उपाध्याय ने अपनी पूरी जिंदगी देश को समर्पित कर दी थी और उन्होंने अंतिम छोर में रहने वाले व्यक्ति की चिंता कर उसका उत्थान कैसे हो यह विचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप प्रधान कुंदन दानू ने की। इस दौरान प्रबंधक नंदन सिंह बिष्ट, शिक्षक स्टाफ, भाजपा कार्यकर्ता तथा स्कूली बच्चे मौक्जूद रहे।