उत्तराखण्डराष्ट्रीय

जीआईसी शांतिपुरी में रैली निकाल कर मनाया विश्व शांति दिवस

खबर शेयर करें -

गुरूवार 21 सितम्बर को राजकीय इण्टर कालेज शांतिपुरी में अर्तराष्ट्रीय विश्व शांति दिवस धूम-धाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एनबी चंद व विश्व शांति जागरूकता अभियान के राज विद्या केन्द्र शांतिपुरी के स्वयंसेवी मोहन चंद्र पाण्डे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने रैली की शक्ल में विद्यालय से मुख्य बाजार तक शांति मार्च निकाला। रैली के पुन: विद्यालय में वापसी के बाद विद्यालय के वर्चुवल लैब में विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं को विश्व शांति अभियान के अग्रदूत प्रेम रावत का उपदेश सुनाया। जिसके माध्यम से श्रोताओं को तमाम सांसारिक उल्झनों से निजात पाने तथा यथार्थ सुखमयी जीवन जीने के लिए आत्म सोधन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में रानी बसेड़ा, एनपी सिंह, अनंत चोहान, हरीश चंद्र पाण्डे, राजेन्द्र शर्मा, ज्ञान सिंह कार्की, अनुराग कार्की, अमरेश पटेल, एनसी भट्ट, प्रकाश रावत, रमेश सिंह कार्की व स्कूमली बच्चे रहे।